ओबामा ने आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष की प्रतिबद्धता से करजई को आश्वस्त किया

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार करजई के कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार दोनों राष्ट्रपतियों ने मंगलवार रात को अफगानिस्तान और पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष की अमेरिकी रणनीति की समीक्षा, अफगान राष्ट्रपति के चुनाव की तैयारियों और अफगानी सुरक्षा बलों की मजबूती बढ़ाने के संबंध में चर्चा की।

बयान के अनुसार ओबामा ने करजई को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार विशेष रूप से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सहित अन्य क्षेत्रों में अफगान सरकार का सहयोग जारी रखेगी।

दोनों राष्ट्रपतियों के बीच पहली टेलीफोन वार्ता ओबामा के आगामी गर्मियों में अफगानिस्तान में 17,000 और अमेरिकी सैनिकों को भेजने की घोषणा के दिन ही हुई है। अमेरिका के 35,000 सैनिक अभी भी अफगानिस्तान में हैं।

उल्लेखनीय है कि करजई ने पिछले सप्ताह स्वीकार किया था कि बराक ओबामा के करीब एक महीने पहले शपथ ग्रहण करने के बाद से उनकी बात नहीं हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+