एक सेब रोज लीजिए स्तन कैंसर से दूर रहिए
कार्नेल युनिवर्सिटी में खाद्य विज्ञान के संयुक्त प्राध्यापक रुई हइ लिवु ने कहा है कि अमेरिकी महिलाओं में स्तन कैंसर सबसे ज्यादा आक्रामक व घातक कैंसर के रूप में पहचाना गया है।
हाल में लिवु ने कहा कि ताजे सेब का रस चूहों में स्तन ट्यूमर के आकार को सीमित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
लिवु कहते हैं, "सिर्फ ऐसा ही नहीं कि इलाज किए गए चूहों में ट्यूमरों की संख्या कम हो गई, बल्कि उनके आकार भी छोटे हो गए।"
अपने हाल के अध्ययन में लिवु ने पाया कि इलाज किए गए चूहों में 81 प्रतिशत मात्रा एडनोकैर्सिनोमा नामक एक अधिक खतरनाक ट्यूमर की थी। ये ट्यूमर स्तन कैंसर के मामले में मौत का सबसे बड़ा कारण बनते हैं।
यह अध्ययन फाइटोकेमिकल्स की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है। यह रसायन फेनॉलिक्स या फ्लेवोनॉयड्स के नाम से जाना जाता है।
लिवु का यह अध्ययन एग्रिकल्चर एंड फूड केमिस्ट्री नामक जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications