नेपाल से जुड़े मुद्दों पर चीन से चर्चा नहीं करेगा भारत : मेनन
पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता गिरिजा प्रसाद कोइराला के भारत और चीन के नेपाल के लिए एक संयुक्त तंत्र की स्थापना के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मेनन ने कहा कि उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा और उनको और मजबूत बनाने पर चर्चा करना था।
मेनन ने कहा कि भारत एक स्थिर और शांतिपूर्ण नेपाल चाहता है इसलिए दोनों देश गरीबी में सुधार जैसे बड़े मुद्दों पर ध्यान दे सकते हैं।
भारत के साथ 1800 किलोमीटर खुली सीमा के मामले को निपटाने के लिए प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल 'प्रचंड' पर चीन के बढ़ते दबाव के बाद नेपाल से जुड़े मुद्दों पर चीन से चर्चा से इनकार करने की भारतीय अधिकारियों की प्रतिक्रिया सामने आई है।
चीन का मानना है कि खुली सीमा के कारण तिब्बती प्रदर्शनकारी भारत से आकर काठमांडू में चीन विरोधी प्रदर्शन करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications