15 वर्ष की मां, पर पिता कौन? डीएनए जांच से होगा फैसला
स्थानीय समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक 15 वर्षीय मां यानी चैंटेली स्टीडमैन की मां पेनी ने कहा कि वह बच्चे के पिता की पहचान के लिए वह डीएनए जांच की प्रतीक्षा नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा, "सामाजिक संगठनों ने बच्चे की देखभाल की खातिर डीएनए जांच पर सहमति जताई है।" इससे पहले पेनी ने दावा किया था कि उनकी बेटी के पुत्र का पिता 13 वर्षीय एल्फे पैटेन है।
उन्होंने कहा कि जांच के बाद साबित हो जाएगा कि चैंटेली के बच्चे का पिता एल्फे ही है। उल्लेखनीय है कि इस मामले के मीडिया की सुर्खियां बन जाने के बाद स्थानीय संगठन 'ईस्ट ससेक्स काउंसिल' इसे गंभीरता से ले रहा है।
गौरतलब कि ईस्टबर्न कस्बे में चैंटेली के घर के बगल में रहने वाले 16 साल और 14 साल के दो किशोरों ने दावा किया था कि वे उसके बच्चे के पिता हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications