लखनऊ पहुंच कर खुश हुए मुन्‍ना भाई

Sanjay Dutt
लखनऊ, 18 फरवरी: बॉलीवुड अभिनेता और लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार संजय दत्त बुधवार को उस रिजवी परिवार से मिले जिसके साथ उनके पिता सुनील दत्त ने कई साल गुजारे।

अपनी पत्नी मान्यता के साथ संजय दत्त शहर के जापलिंग रोड स्थित कैप्टन सिकंदर रिजवी के घर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे रिजवी परिवार से मुलाकात की। वहां पहुंचकर मुन्नाभाई भावुक हो गए और अपने टपोरी वाले अंदाज में बोले 'अपुन बहुत खुश है इधर आके।'

इस दौरान कैप्टन सिकंदर रिजवी की दोनों बहनें जिन्हें संजय दत्त बुआ बुलाते हैं, ने मान्यता दत्त को मुंह दिखाई दी। मान्यता ने पैर छूकर पूरे रिजवी परिवार से आशीर्वाद लिया और कहा कि वह अपने ससुराल के लोगों से मिलकर बहुत खुश हैं।

उधर ,अमीनाबाद के गóोवाली गली स्थित रिजवी परिवार के पुश्तैनी घर में लोगों का हुजूम सुबह से संजय दत्त का इंतजार कर रहा है। वहां मुन्नाभाई के न पहुंचने के खबर के बाद लोग उग्र हो गये, जिसके बाद वहां मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें समझाया बुझाया।

प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा संजय दत्त रिजवी परिवार के अमीनाबाद स्थित पुश्तैनी घर भी जा सकते हैं, जहां संजय दत्त के पिता सुनील दत्त रहा करते थे।

प्रवक्ता के मुताबिक संजय दत्त ने विक्रमादित्य मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, महासचिव अमर सिंह और सांसद जयाप्रदा के साथ कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने बताया संजय दत्त का महानगर इलाके में शहर के जाने-माने डॉक्टरों से मिलने का भी कार्यक्रम है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+