स्वदेशी विमानवाहक पोत 2011 तक तैयार : नौ सेना प्रमुख

नौ सेना प्रमुख ने बताया कि इस पोत का निर्माण कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है और दो साल के भीतर इसे तैयार कर लिया जाएगा।

मेहता ने बुधवार को पत्रकारों को बताया, "हमारा पहला विमानवाहक पोत कोच्चि में तैयार किया जा रहा है। तीन साल पहले इसका काम शुरू हो चुका है। 28 फरवरी से इस पोत में एक महत्वपूर्ण काम किया जाना है। इस पोत का निर्माण सात चरणों में हो रहा है। अधिकांश चरणों का काम पूरा कर लिया गया है। आशा है कि दो साल के भीतर यह तैयार हो जाएगा।"

देश का पहला विमानवाहक पोत 40,000 टन क्षमता वाला होगा। इसके निर्माण में लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।

भारत के पास अभी केवल एक 'फुल डेक एअरक्राफ्ट करियर' है। 'आईएनएस विराट' नाम का यह जहाज हालांकि एशिया और पश्चिमी प्रशांत देशों द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले विमानवाहक जहाजों में अपने तरह का अकेला है।

समुद्र पर राज करने की अपनी रणनीति के तहत भारतीय नौ सेना ने 2015 तक तीन विमानवाहक पोतों को समुद्र में उतारने का फैसला किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+