समुद्री रास्ते से परमाणु शस्त्रों की तस्करी कर सकते हैं आतंकवादी : नौ सेना प्रमुख

राजधानी में 'पोर्ट सेक्टर-डेवलपमेंट्स एंड सिक्यूरिटी' विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए मेहता ने कहा, "आतंकवादी संगठन परमाणु शस्त्रों के स्थानांतरण के लिए कंटेनरों का उपयोग कर सकते हैं। ऐसे में जिन देशों से भी कंटेनर दूसरी जगहों के लिए रवाना किए जाते हैं, वहां सुरक्षा की विशेष व्यवस्था होनी चाहिए और साथ ही उन देशों को सुरक्षा प्रमाणपत्र भी जारी करना चाहिए।"

मुंबई पर पिछले साल नवंबर में हुए आतंकी हमलों के बाद समुद्री रास्तों के जरिए परमाणु हथियारों की तस्करी की आशंका बढ़ गई है। 26 नवंबर को समुद्र के रास्ते से ही 10 आतंकी भारत में दाखिल हुए थे।

मेहता ने नौ सेना, कोस्ट गार्ड और पोत प्राधिकरण के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत पर बल देते कहा कि पूर्वी और पश्चिमी नौ सेना कमान पर कंट्रोल रूम (नियंत्रण कक्ष) स्थापित किए जाएंगे।

नौ सेना प्रमुख के मुताबिक इन नियंत्रण कक्षों के माध्यम से नौ सेना की पूर्वी कमान, पश्चिमी कमान और कोस्ट गार्ड के प्रमुख आपस में तालमेल बनाए रख सकेंगे। उन्होंने कहा, "ऐसे नियंत्रण कक्षों को हमारी सुरक्षा व्यवस्था के अभिन्न अंग के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+