कट्टरपंथियों ने स्वात में शांति मार्च किया
जियो टीवी ने कहा कि टीएनएसएम के शांति मार्च में भारी संख्या में लोग पैदल और वाहनों के साथ शामिल हुए।
शफी मुहम्मद पाकिस्तान के उपद्रव-ग्रस्त उत्तर पश्चिमी इलाके के कुछ हिस्से में शरीयत कानून लागू करने के लिए सरकार के साथ समझौता करने वाले संगठन का प्रमुख है।
वह स्वात में शांति स्थापित करने के लिए स्थानीय तालिबान नेताओं के साथ वार्ता करने के लिए मंलवार को घाटी पहुंचा था।
शफी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय तालिबान नेता मौलाना फजलुल्लाह से मिलकर स्वात में शांति स्थापना और आतंकवादियों के नि:शस्त्रीकरण पर चर्चा करेगा। फजलुल्लाह सफी मुहम्मद का दामाद है।
टीएनएसएम के प्रवक्ता एजाज खान ने कहा कि सफी मुहम्मद शांति कायम होने तक स्वात में रहेंगे। उसने कहा कि शफी मुहम्मद सभाएं करके लोगों से निजाम ए-अदली कानून को लागू करने के बाद सरकार के खिलाफ हथियारबंद संघर्ष रोकने के लिए प्रेरित करेंगे।
शफी मुहम्मद और उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत की सरकार के बीच रविवार को हुए समझौते के अनुसार प्रांत के मलकंड डिवीजन में शरिया कानून लागू होगा। मलकंड डिवीजन में स्वात घाटी भी आती है।
इस समझौते के अनुसार आतंकवादियों ने स्वात घाटी में 10 दिन के संघर्ष विराम की घोषणा की है। एक समय स्वात पाकिस्तान का सबसे मशहूर पर्यटक स्थल था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications