'श्रीलंका नरसंहार में संयुक्त राष्ट्र दोषी'

सीटीसी के प्रवक्ता डेविड पूपिल्लई के अनुसार संयुक्त राष्ट्र युद्धग्रस्त क्षेत्र की जमीनी हकीकत को समझे बगैर कोलंबो में बैठकर बयानबाजी कर रही है जिससे कोलंबो की सहायता हो रही है।
सोमवार को कोलंबो स्थित संयुक्त राष्ट्र की एक संस्था ने कहा था कि लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) युद्धग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को निकलने से रोक रहा है और रिपोर्टो से जानकारी मिली है कि जो भी निकलने की कोशिश करता है उसे मार दिया जाता है।
सीटीसी ने संयुक्त राष्ट्र के इसी बयान की आलोचना की है। डेविड ने कहा कि श्रीलंकाई सेना आम नागरिकों को अपना निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका में संयुक्त राष्ट्र ने कभी भी अंतर्राष्ट्रीय संस्था के रूप में काम नहीं किया है।
डेविड ने कहा कि यदि संयुक्त राष्ट्र चाहेगा तो श्रीलंका में नरसंहार रूक सकता है।


Click it and Unblock the Notifications