जमात-उद-दावा का सरगना गिरफ्तार

समाचार चैनल जियो टीवी ने बताया कि पाकिस्तान के अधिकारियों ने कहा है कि गत 26 नवंबर को मुंबई में हुए हमलों के सिलसिले में यह सातवीं गिरफ्तारी है।
नाजिर और जमात-उद-दावा के सात अन्य सरगनाओं को पिछले साल दिसंबर में घर में नजरबंद कर दिया गया था। बाद में उनकी हिरासत 60 दिनों तक के लिए बढ़ा दी गई थी।
पिछले साल 26 नवंबर को मुंबई में विभिन्न जगहों पर हुए आतंकवादी हमलों में करीब 170 लोगों की मौत हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications