पाक सेना ने स्वात में कार्रवाई रोकी

जियो टीवी ने सेना के मुख्य प्रवक्ता मेजर जनरल अतहर अब्बास के हवाले से कहा, "सेना सरकार के आदेश पर काम करती है। सरकार ने कार्रवाई रोकने को कहा है। सेना कोई आक्रमणकारी कदम नहीं उठाएगी।"
उन्होंने कहा कि सेना निश्चित रूप से सरकार के आदेश का पालन करेगी। अब्बास ने कहा कि सेना स्वात में सरकार के आदेश पर गई थी। जब भी सरकार को महसूस हो कि सामान्य स्थिति बहाल हो गई है और सरकार का प्रभाव स्थापित हो गया है, सेना वापस लौट आएगी।
पाकिस्तान ने तालिबान से संबंधित आतंकवादियों के साथ देश के उत्तर पश्चिमी इलाके के स्वात सहित कुछ हिस्सों में इस्लामी शरीयत कानून लागू करने सहित एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने रविवार को उत्तर पश्चिम सीमा प्रांत के अधिकारियों के साथ एक बैठक के बाद इस्लामी कानून को लागू करने को मंजूरी दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications