जापानः शराब ने ली वित्त मंत्री की कुर्सी

Japanese finance minister shoichi nakagawa
टोक्यो, 17 फरवरीः शराब के शौकीन माने जाने वाले जापान के वित्त मंत्री शोइची नाकागावा को एक संवाददाता सम्मेलन में शराब पीकर जाने के कारण त्यागपत्र देना पड़ेगा।

पिछले सप्ताह इटली में बुलाए गए एक संवाददाता सम्मेलन में जुबान लड़खड़ाने के बाद आलोचना के घेरे में आए जापान के वित्त मंत्री शोइची नाकागावा ने कहा है कि वह त्यागपत्र दे देंगे।

गौरतलब है कि रोम में सात प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के समूह जी-7 की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते समय नाकागावा उनींदे से दिखाई दे रहे थे। साथ से सबालों के जवाब देते समय भी उनकी जुबान लड़खड़ा रही थी।

उनके इस व्यवहार के बाद ऐसी अफवाहें फैली थीं कि वह संवाददाता सम्मेलन में शराब के नशे में आए थे।
नाकागावा ने इस बात का खंडन करते हुए कहा था कि ऐसा जेट लैग (विमान यात्रा के कारण होने वाली नींद संबंधी परेशानी) और खांसी की दवा लेने के कारण हुआ था, लोकिन बाद में नाकागावा ने स्वीकार किया कि उन्होंने संवाददाता सम्मेलन से पहले शराब पी थी।

सोमवार को विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान (डीपीजे) के सदस्यों ने नाकागावा से इस्तीफे की मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+