ब्रिटेनः रेलवे स्टेशन पर चुंबन पर रोक

स्टेशन पर यात्रियों के अंतरंगता दिखाने पर रोक लगाने के लिए जगह-जगह संदेश लिखे गए हैं जिनमें कहा गया है "चुंबन न लें, हम ब्रिटिश हैं।"
स्टेशन का परिचालन करने वाली कंपनी यस वर्जिन रेल के अनुसार यात्रियों के अत्यधिक भावावेश में आ जाने के कारण कई बार ट्रेनों के परिचालन में देरी का खतरा उत्पन्न हो जाता था जिसे रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
कंपनी ने कहा कि लंदन और ग्लास्गो तथा बर्मिघम और स्कॉटलैंड के बीच में पड़ने वाले इस स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ रहती है।
यद्यपि यात्रियों ने इस नियम पर आश्चर्य प्रकट किया है। उनका कहना है कि अपने प्रियजनों की विदाई के वक्त भावनाओं को उमड़ने से आखिर कैसे रोका जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications