अफगानिस्तान: आतंकवाद के शिकार होते नागरिक

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 55 प्रतिशत मौतों यानी 1160 लोगों की मौत के लिए तालिबान जिम्मेदार है जबकि अफगान और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा बलों ने 828 लोगों को मार डाला। बाकी के 130 नागरिकों की मौत के बारे में यह स्पष्ट नहीं है कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है।
वर्ष 2007 में आतंकवादियों ने 700 आम नागरिकों को मारा था जबकि 2008 में यह संख्या बढ़कर 1160 हो गई। इसमें 65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
नाटो, अमेरिकी और अफगानी सेना के हाथों मारे गए आम नागरिकों की संख्या वर्ष 2007 के 629 के मुकाबले 31 फीसदी बढ़कर वर्ष 2008 में 828 हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications