'कार्रवाई श्रीराम सेना पर हो, मुझ पर नहीं'

'कार्रवाई श्रीराम सेना पर हो, मुझ पर नहीं'

मंगलौर के एक पब में महिलाओं पर हुए हमले के बाद केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी से नाराज़ शहर के मेयर ने उनके ख़िलाफ़ अदालती कार्रवाई शुरू की. मंगलौर के मेयर गणेश होसाबेत्तु और अन्य लोगों की तरफ़ से यह मामला दर्ज किया गया.

मेयर का कहना है कि रेणुका चौधरी ने मंगलौर में पब पर हमला करने वालों की तुलना तालेबान से की थी और कहा था कि यह मंगलौर के लोगों के लिए अपमानजनक है कि उसका 'तालिबानीकरण' हो रहा है.

कर्नाटक की सरकार पब में हमले करने वाले श्रीराम सेना पर कार्रवाई क्यों नहीं करती. सरकार को उन पर कार्रवाई करनी चाहिए न कि मेरे ऊपर रेणुका चौधरी

कर्नाटक की सरकार पब में हमले करने वाले श्रीराम सेना पर कार्रवाई क्यों नहीं करती. सरकार को उन पर कार्रवाई करनी चाहिए न कि मेरे ऊपर

मंगलौर में पिछले महीने एक पब में महिलाओं पर हमले हुए थे जिसे कुछ टीवी चैनलों ने कैमरे में क़ैद किया था और उसे प्रसारित भी किया गया था.

रेणुका चौधरी ने इस कृत्य को तालेबानी व्यवहार की संज्ञा दी थी. महिलाओं के समूहों ने ख़ासतौर पर इस कृत्य की निंदा की थी.

हालाँकि यह मामला सोमवार को दाख़िल हुआ है लेकिन रेणुका चौधरी ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है और न ही उनकी इस मामले के बारे में कोई जानकारी है.

उन्होंने कहा, "कर्नाटक की सरकार पब में हमले करने वाली श्रीराम सेना पर कार्रवाई क्यों नहीं करती. सरकार को उन पर कार्रवाई करनी चाहिए न कि मेरे ऊपर."

रेणुका चौधरी ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है. साथ ही उनका कहना था कि मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए ऐसा किया गया होगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+