भारत देगा श्रीलंका को 67 जोड़ी रेल बसें

पूर्वी प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री एमएलएएम हिजबुल्लाह के हवाले से समाचार पत्र 'डेली मिरर' ने कहा कि बट्टिकलोआ और त्रिंकोमाली के बीच हबाराना होते हुए चलाने के लिए भारत 67 जोड़ी रेल बसें देगा।
उनके अनुसार हर जोड़े में दो बसें होंगी। अगले दो या तीन महीनों में सात जोड़ी बसें मिल जाने की उम्मीद हैं।
भारत के उच्चायुक्त आलोक प्रसाद ने सोमवार को बट्टिकलोआ का दौरा करके मुख्यमंत्री शिवनरेशथुरई चंद्रकांतन और मेयर शिवगीता प्रभाकरन से भेंट करने के बाद रेल बसों को देने का वादा किया।
श्रीलंका के पूर्वी प्रांत का गठन त्रिंकोमाली, बट्टिकलोआ और अम्परई जिले को मिलाकर हुआ है। सेना ने इसे लिट्टे के कब्जे से वर्ष 2007 में मुक्त करा लिया था। प्रांतीय प्रशासन 2008 में स्थापित हुआ। मुख्यमंत्री शिवनरेशथुरई लिट्टे के पूर्व सदस्य हैं। चुनाव में उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी से गठबंधन करके सत्ता हासिल कर ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications