प्रणब के बिना क्या करेगा संप्रग : आडवाणी

आडवाणी ने लोकसभा में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान कहा, "मैं मुखर्जी की काबिलियत का काफी सम्मान करता हूं और कभी-कभी सोचता हूं कि उनके बिना सरकार क्या करेगी।" आडवाणी की इस टिप्पणी पर कई मंत्रियों सहित मुखर्जी ने भी ठहाका लगाया।
विदेश मंत्री के साथ-साथ मुखर्जी कार्यवाहक वित्त मंत्री हैं और प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति में उनका कामकाज देख रहे हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बाइपास सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications