पूर्वोत्तर में मेनिनजाइटिस का प्रकोप

राज्यों के स्वास्थ्य विभागों का कहना है कि मेघालय और त्रिपुरा में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
त्रिपुरा में स्वास्थ्य सेवा के निदेशक सत्य रंजन देबबर्मा के मुताबिक इस रोग पर नियंत्रण के लिए नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संक्रामक रोग संस्थान (एनआईसीआई) से आवश्यक टीके व दवाइयों को भेजने के लिए कहा है।
देबबर्मा के मुताबिक मेनिनजाइटिस ने धलाई जिले में लांगथाराई घाटी के आदिवासी इलाकों में महामारी का रूप धारण कर लिया है।
वहीं एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस बीमारी के कारण मेघालय में 165, त्रिपुरा में 55 तथा मिजोरम में 10 मौते हो चुकी हैं। यही नहीं तीनों राज्यों में बच्चों व महिलाओं समेत करीब ढाई हजार लोग मेनिनजाइटिस की चपेट में हैं।


Click it and Unblock the Notifications