केरल में बस खाई में गिरी, 11 मरे

Kerala map
इरुमेले (केरल), 17 फरवरी: केरल के कोट्टायम जिले में मंगलवार तड़के एक बस हादसे का शिकार हो गई। यहां के इरुमेले शहर में तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है और 22 लोग घायल हुए हैं।

केरल के परिवहन मंत्री मैथ्यू टी थॉमस ने इस दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि दुर्घटनाग्रस्त बस आंध्र प्रदेश से केरल स्थित प्रमुख तीर्थ स्थल सबरीमाला जा रही थी। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे बस लगभग 50 फुट गहरी खाई में गिर गई।

खाई में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए दुर्घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए हैं। मृतकों में नौ महिला और दो पुरुष शामिल थे। राहत कार्य तेजी से जारी है।

परिवहन मंत्री ने मृतकों की संख्‍या बढ़ने की आशंका जतायी। इसके अलावा राज्‍य सरकार ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+