साथियों ने किया अपहरण फिर हत्‍या

Mumbai map
मुंबई, 17 फरवरी: बांद्रा में मंगलवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसमें बारहवीं कक्षा के एक छात्र को उसके साथियों ने कथित तौर पर अगवा कर लिया और फिर उसकी हत्‍या कर दी।

आर्थिक राजधानी के बांद्रा इलाके में पुलिस ने रिजवी कॉलेज की बारहवीं कक्षा के छात्र मुकीम खान (17) का शव बरामद किया। मुकीम गत शुक्रवार 13 फरवरी से गायब था। उसी के तुरंत बाद उसके परिवार को एक फोन कॉल आयी जिसमें फिरौती की रकम मांगी गई। मुकीम के पिता खर-बांद्रा इलाके के जाने-माने जमीनदार हैं।

मुकीम को अगवा कर हत्‍या करने के इस मामले में पुलिस ने उसकी कक्षा में पढ़ने वाले उसके साथी आमिर को गिरफ्तार किया है।

आमिर ने ही मुकीम का शव ढूंढने में पुलिस की मदद की थी। मुकीम का वाकोला में एक कूड़ेदान में मिला, जिसके बाद शव को पोस्‍टमार्टम के लिए कूपर अस्‍पताल भेज दिया गया। इस मामले का एक और आरोपी सरफराज इस समय फरार है।

गौरतलब है कि इससे पहले ऐसा ही एक मामला सामने आ चुका है, जिसमें अदनान पत्रावाला की हत्‍या उसी के साथियों ने की थी। अदनान अपने उन साथियों से इंटरनेट पर सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों के माध्‍यम से मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+