रेणुका चौधरी के खिलाफ केस दर्ज

मेंगलोर सिटी कॉर्पोरेशन के मेयर गणेश होसाबेट्टू ने महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रेणुका चौधरी के खिलाफ शहर की एक अदालत में केस ठोका है। इसके अंतर्गत रेणुका चौधरी पर भड़काऊ बयानबाजी के अलावा कई अन्य आरोप भी हैं।
मेयर की ओर से जुडीशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट में केस दर्ज कराने वाले अधिवक्ता का कहना है कि इस प्रकार के बयानों से शहर की जनता को ठेस पहुंची है।
रेणुका के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (किसी सांप्रदाय के खिलाफ भड़काऊ बयान), धारा 153 बी (देश की अखंडता के खिलाफ बोलने) और धारा 505 (सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा करने) के तहत मामला दर्ज हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications