शेयर बाज़ार में आई गिरावट

सुबह करीब 10.05 बजे सेंसेक्स 141.92 अंक गिरकर 9,163.53 पर और निफ्टी 49.30 अंकों की गिरावट के साथ 2,799.30 पर कारोबार कर रहा था।
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 92.05 अंक की गिरावट के साथ 9,213.40 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी ने 5.35 अंक ऊपर 2,853.85 पर कारोबार की शुरुआत की।
बीएसई में शुरुआती कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। पहले 10 मिनट के कारोबार में जहां 650 कंपनियों के शेयरों की कीमतें नीचे आईं वहीं महज 216 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में इजाफा हुआ।


Click it and Unblock the Notifications