भारी गिरावट के साथ बंद हुए बाजार

मंगलवार सुबह कारोबार की मिलीजुली शुरुआत करने वाले देश के शेयर बाजारों में खुलने के तत्काल बाद गिरावट आई थी और कारोबार खत्म होने तक बाजार इससे उबर नहीं पाए।
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 92.05 अंक की गिरावट के साथ 9,213.40 पर खुला। कारोबार खत्म होते वक्त यह 270.45 अंक यानी 2.91 फीसदी लुढ़क कर 9,035.00 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी ने 5.35 अंक ऊपर 2,853.85 पर कारोबार की शुरुआत की। कारोबार के अंत में यह 78 अंक यानी 2.74 फीसदी फिसलकर 2,770.50 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications