Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सत्यम मामले में जेसीपी की मांग

satyam computers
नई दिल्ली, 17 फरवरी: केंद्र सरकार ने मंगलवार को सत्यम कंप्यूटर सर्विसिज घोटाले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग से किनारा कर लिया। राज्य सभा में समूचे प्रश्नकाल के दौरान यह मुद्दा छाया रहा।

प्रश्नकाल के दौरान यह पूछे जाने पर कि जिस समय एक संयुक्त संसदीय समिति की जांच की आवश्यकता थी तब केंद्रीय जांच ब्यूरो को मामले की जांच क्यों सौंपी गई, कंपनी मामलों के मंत्री प्रेमचंद गुप्ता ने कहा कि यह प्रश्न स्पष्ट नहीं है।

सदस्यों ने गुप्ता पर लगातार इस मुद्दे से जुड़े प्रश्नों की बौछार की और वह सरकार और नियामक संस्थाओं को इससे अलग करने की कोशिश में लगे रहे। हाल के कुछ दिनों में पहली बार ऐसा हुआ जब समूचे प्रश्नकाल के दौरान इसी मुद्दे पर चर्चा हुई।

लगातार आ रहे प्रश्नों को देखते हुए राज्यसभा अध्यक्ष हामिद अंसारी ने प्रश्नकाल के मध्य ही ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा की पेशकश की। गत सात जनवरी को सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी सत्यम कंप्यूटर सर्विसिज लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष रहे बी. रामालिंगा राजू ने 70 अरब रुपये के घोटाले की बात स्वीकार की थी।

इसके बाद उन्होंने कंपनी के अध्यक्ष पद से और उनके भाई बी. रामा राजू ने कार्यकारी निदेशक पद से त्यागपत्र दे दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+