पब्लिक सेक्टर की ओर चले आईटी छात्र

पहले जहां इन संस्थानों में प्राइवेट सेक्टर की कंपनियां को ज्यादा तरजीह दी जाती थी वहीं इन दिनों पीएसयू कंपनियों का गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है।
मौजूदा हालात में सुरक्षित नौकरी और स्थिर वेतन को देखते हुए अब छात्रों का रुझान भी पब्लिक सेक्टर की कंपनियां की ओर बढ़ रहा है। पब्लिक सेक्टर की कंपनियों को इस साल इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) से उनके यहां कैंपस प्लेसमेंट करने के प्रस्ताव मिले हैं।
120 पीएसयू में से करीब 30 कंपनियां इस साल नियुक्तियों के लिए आईआईटी खड़गपुर जाने की तैयारी में हैं। यह बात काफी रोचक है कि जहां ये कंपनियां पहले टॉप मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट में जाने से कतराती रही हैं, वहीं इस साल यह छात्रों को विदेशी बैंकों की तरह वेतन पैकेज मुहैया करा रही हैं।
आईआईटी कानपुर में आठ पीएसयू कंपनियां पहले ही 50 छात्रों को नौकरी दे चुकी हैं। इनमें से हरेक ने औसत छह छात्रों को नौकरी दी है। वहीं, प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों ने औसतन तीन छात्रों को नौकरी दी है।


Click it and Unblock the Notifications