दक्षिण एशियाई आतंकवाद निरोधी बल पर पाकिस्तान की सतर्क प्रतिक्रिया
समाचार पत्र 'द न्यू एज' के मुताबिक पांच दिनों की यात्रा पर आए पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के विशेष दूत मिर्जा जिया इस्फाहानी ने कहा, "हमने इस मुद्दे पर चर्चा की है। अभी तो यह महज एक विचार है। अब हमें इस विषय पर उन लोगों से बातचीत करनी होगी जो इससे जुड़े हुए हैं।"
पिछले सप्ताह भारतीय विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी की यात्रा के दौरान इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी जिन्होंने इसका स्वागत किया था।
पिछले सप्ताह यहां जारी कुछ मीडिया र्पिोटों में राजनयिक सूत्रों ने नाम न बताने की शर्त पर कहा था कि संभवत: पाकिस्तान इस प्रस्ताव पर उत्साह न दिखाएगा।
अमेरिका ने इस प्रस्ताव के बारे में कहा था कि वह दक्षिण एशिया के अन्य देशों की प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा करेगा।
मुखर्जी ने अपनी यात्रा के दौरान बांग्लादेश की विदेश मंत्री दीपू मोनी और प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ आतंकवाद का क्षेत्रीय स्तर पर मुकाबला करने के संबंध में चर्चा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications