पाकिस्तान में बम विस्फोट में 8 की मौत (लीड-1)
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने पेशावर में बम विस्फोट की कड़ी निंदा की है। अपने संदेश में जरदारी और गिलानी ने कहा कि सरकार आतंकवादियों के आगे नहीं झुकेगी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जियो टीवी ने कहा कि बम एक स्थानीय अधिकारी के आवास के बाहर वाहन में रखा हुआ था।
अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के बाद दो संदिग्ध जब घटनास्थल से फरार होने की कोशिश कर रहे थे तब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मार गिराया।
घायलों को लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट की वजह से आसपास के मकानों को क्षति पहुंची है।
एक इस्लामी संगठन के उत्तर पश्चिम सीमा प्रांत के कुछ हिस्सों में शरिया कानून लागू करने के लिए प्रांतीय सरकार के साथ समझौता करने के एक दिन बाद ही यह घटना हुई है।
जरदारी ने कहा कि आतंकवाद पाकिस्तान के लिए एक गंभीर खतरा है और उससे कड़ाई से निपटा जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार पूरे देश में शांति लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications