मप्र में लाड़ली लक्ष्मी योजना ने डेढ़ लाख बालिकाओं को बनाया लखपति (लीड 1)
महिला बाल विकास राज्य मंत्री बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने परिवार में लड़की को बोझ समझने की परंपरा को खत्म करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। अब तो सरकार बच्ची के पैदा होने से लेकर उसकी शादी तक का इंतजाम कर रही है। यही कारण है कि बालिकाओं की जिंदगी में तेजी से बदलाव आने लगा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई जनहितकारी योजनाओं का ही नतीजा है कि वे महिलाओं के भैया और बच्चों के मामा बन गए हैं।
आगामी योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्र से वितरित होने वाली पंजीरी पर विराम लगाया जा रहा है। जल्दी ही इन केन्द्रों से बच्चों को संतुलित पोषण आहार मीनू के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें स्थानीय व्यंजनों को प्रमुखता दी जाएगी। प्रदेश में कुपोषण को जड़ से खत्म कर दिया जाए इसके लिए विभाग की ओर से कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने माना कि विभाग में कुछ गड़बड़ियां हैं जिन्हें सुधारने में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री रेणुका चौधरी द्वारा पिछले दिनों छिन्दवाडा प्रवास के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ की गई टिप्पणी से बघेल उत्तेजित हो गई और उन्होंने चौधरी की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अनेक योजनाएं शुरू करके हर वर्ग की मदद की कोशिश की है और उन पर अनर्गल टिप्पणी कोई मायने नहीं रखती।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications