तालिबान से शांति वार्ता के लिए स्वात पहुंचे इस्लामी नेता (लीड-1)
जियो टीवी के अनुसार तहरीक-ए-निफाज-ए-शरीयत-ए-मुहम्मदी (टीएनएसएम) के प्रमुख शफी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय तालिबान नेता मौलाना फजलुल्लाह से मिलकर स्वात में शांति स्थापना और आतंकवादियों के निरस्त्रीकरण पर चर्चा करेगा। फजलुल्लाह सफी मुहम्मद का दामाद है।
टीएनएसएम के प्रवक्ता एजाज खान ने कहा कि सफी मुहम्मद शांति कायम होने तक स्वात में रहेंगे।
उसने कहा कि शफी मुहम्मद सभाएं करके लोगों से निजाम ए-अदली कानून को लागू करने के बाद सरकार के खिलाफ हथियारबंद संघर्ष रोकने के लिए प्रेरित करेंगे।
शफी मुहम्मद और उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत की सरकार के बीच रविवार को हुए समझौते के अनुसार प्रांत के मलकंड डिवीजन में शरिया कानून लागू होगा। मलकंड डिवीजन में स्वात घाटी भी आती है।
इस समझौते के अनुसार आतंकवादियों ने स्वात घाटी में 10 दिन के संघर्ष विराम की घोषणा की है। एक समय स्वात पाकिस्तान का सबसे मशहूर पर्यटक स्थल था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications