निर्वस्त्र फोटो विवाद के बाद मलेशिया में विपक्ष की विधायक का इस्तीफा
विपक्षी पीपुल्स जस्टिस पार्टी के नेता अनवर इब्राहिम ने एलिजाबेथ वांग का इस्तीफा स्वीकार करने का फैसला किया है।
वांग (37 वर्ष) ने बिना उनकी सहमतति के फोटो को प्रसारित करने के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एक प्रसिद्ध मानव अधिकार कार्यकर्ता और अविवाहित वांग ने कहा कि यह कदम उनकी पार्टी को बदनाम करने का प्रयास है।
एक संवाददाता सम्मेलन में वांग ने कहा,"मैंने कोई कानून नहीं तोड़ा। मैं लोकतंत्र के बुनियादी सिद्धांत के साथ खड़ी हूं, जिसके अनुसार हर एक को निजता का अधिकार है।"
स्थानीय समाचार पत्रों के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि वांग का निर्वस्त्र फोटो उनके पूर्व पुरुष मित्र ने उनकी जानकारी के बिना खींचा था।
यह मामला अनवर इब्राहिम के तीन दलों के विपक्षी गठबंधन के लिए एक और झटका है। इससे पहले पिछले महीने केंद्र में सत्तारूढ़ नेशनल फ्रंट ने उत्तरी पीरक राज्य में दलबदल के जरिए सत्ता पर उनके नियंत्रण को समाप्त कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications