पंजाब में 7 करोड़ रुपये के घोटाले में 13 के खिलाफ मामला दर्ज
इन अधिकारियों पर आरोप है कि इन्होंने तय मानकों से निम्न दर्जे की प्लास्टिक की टंकियों के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी, जिससे सरकार को 7 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
वर्ष 2004 में पंजाब के 158 गांवों में लगाई गई लगभग 70 प्रतिशत ऐसी टंकियां, प्लास्टिक की निम्न गुणवत्ता के कारण ध्वस्त हो गईं।
मोहाली स्थित सतर्कता अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जे.आर.कौंदल व आईएएस अधिकारी सर्वजीत सिंह शामिल हैं। कौंदल फिलहाल सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि सिंह भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में यहां क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं।
इसके अलावा अन्य लोगों में परियोजना से जुड़े इंजीनियरों व सुपरवाइजरों के नाम शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई गई है।
इस मामले में टंकियों की निर्माता तीन कंपनियों को भी आरोपी बनाया गया है। इसमें दिल्ली की अकुआप्लास्ट तथा ओके-प्लाइ इंडिया और गुजरात की सिनटैक्स का नाम शामिल है।
टंकियों की खरीदारी पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications