दिल्ली उच्च न्यायालय में रिकार्डो का डिजिटलीकरण
नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। इसके होने में काफी लंबा समय लगा, लेकिन आखिरकार दिल्ली उच्च न्यायालय के लाखों पन्नों के केस रिकार्डो को अब इलेक्ट्रानिक स्वरूप में तब्दील किया जाने लगा है।
फाइलें रखने के स्थान कम होते जाने और मामलों की संख्या में लगातार वृद्धि होने से सितम्बर में उच्च न्यायालय ने इस कार्य को आरंभ किया और अब तक 3.5 करोड़ पन्नों से अधिक की 398,373 न्यायिक फाइलों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है।
वर्ष 2007-08 की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली उच्च न्यायालय के पास इस समय 332,141 मामले हैं।
इस परियोजना का काम देख रहे न्यायालय के एक अधिकारी ने कहा कि पुराने मामलों का डिजिटलीकरण करने के बाद उनकी योजना इन दस्तावेजों को कड़कड़डूमा न्यायालय और निर्माणाधीन साकेत न्यायालय परिसर भेजने की है।
डिजिटलीकरण की प्रक्रिया से हर व्यक्ति को केस के मामले देखने और भंडारण स्थान की बचत होगी। सभी दस्तावेजों को इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।
इससे एक फायदा यह भी होगा कि न्यायाधीशों द्वारा फैसलों पर हस्ताक्षर करने के 24 घंटे के भीतर फैसलों की डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications