कनाडियाई तमिलों ने संयुक्त राष्ट्र की आलोचना की (लीड-1)
तमिल संगठन 'कनाडियाई तमिल कांग्रेस' (सीटीसी) ने कहा है कि श्रीलंका के युद्धग्रस्त क्षेत्र में तमिलों के कथित नरसंहार में संयुक्त राष्ट्र कोलंबो की सहायता कर रहा है।
सीटीसी के प्रवक्ता डेविड पुपिल्लई ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को युद्धग्रस्त क्षेत्र की जमीनी हकीकत को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कोलंबो में बैठकर उसे बयानबाजी करने से बचना चाहिए।
डेविड ने कहा कि पहले संयुक्त राष्ट्र इस प्रकार के बयानबाजी से इंकार करता रहा है। उन्होंने कहा, "हम संयुक्त राष्ट्र के आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन यदि यह सत्य है तो इससे श्रीलंका को ही सहायता पहुंचाया जा रहा है।"
डेविड ने कहा कि श्रीलंकाई सेना आम नागरिकों को अपना निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका में संयुक्त राष्ट्र ने कभी भी अंतर्राष्ट्रीय संस्था के रूप में काम नहीं किया है।
डेविड ने कहा कि यदि संयुक्त राष्ट्र चाहेगा तो श्रीलंका में नरसंहार रूक जाएगा।
उल्लेखनीय है कि कनाडा में लगभग 300,000 श्रीलंकाई तमिल रहते हैं। वर्ष 2006 से पूर्व कनाडा में लिट्टे के कई समर्थक होते थे, क्योंकि उस वक्त लिट्टे को प्रतिबंधित नहीं किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।