कांग्रेस से तनाव के लिए दिग्विजय जिम्मेदार : अमर सिंह
अमर सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "दिग्विजय सिंह जैसे नेता कांग्रेस आला कमान को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी से आने वाले बयान काफी निराशाजनक हैं।"
उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस और सपा के संबंध और खराब होते हैं तो इसके लिए दिग्विजय सिंह जिम्मेदार होंगे।
उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह ने सोमवार को कहा था कि उत्तर प्रदेश में सीटों की साझेदारी के लिए कांग्रेस भीख का कटोरा लेकर सपा के सामने नहीं खड़ी है।
इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अमर सिंह ने कहा, "वाम दलों के समर्थन वापस लेने के बाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की खराब स्थिति में हमने मदद की। हम कांग्रेस के बचाव में आगे आए। इसका शुक्रगुजार होने के बजाए पार्टी नेता इस प्रकार के बयान दे रहे हैं।"
अमर सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि कांग्रेस एक भिखारी है लेकिन कांग्रेस को भी यह समझना चाहिए कि सपा भी एक भिखारी नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications