शराबी लड़के से शादी करने से इंकार
फुलवारीशरीफ के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दिलनवाज अहमद ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि पटना जिले के जेठनपुर गांव निवासी मनोज चौधरी ने अपनी पुत्री पूनम का विवाह दीघा गांव निवासी कृष्णा चौधरी के पुत्र शंकर चौधरी से तय किया था।
सोमवार 16 फरवरी को फुलवारीशरीफ के मंदिर में दोनों का विवाह होना निश्चित हुआ और दोनों पक्ष मंदिर में एकत्रित हुए। अभी फेरे लिए जाने शेष थे तभी शंकर उठकर कहीं जाने लगा और उसके कदम लड़खड़ा गए। इसके बाद पूनम ने विवाह करने से ही इंकार कर दिया।
अहमद ने बताया कि दोनों पक्षों ने उसे समझाने के बहुत प्रयास किए लेकिन वह नहीं मानी और अंतत: शंकर को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा।
पूनम के पिता मनोज ने बताया कि शुरू में तो उन्हें अपनी बेटी का फैसला अच्छा नहीं लगा था लेकिन अब उन्हें उस पर गर्व है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications