लाख रुपये की हनुमान चालीसा !

मेले में प्रदशर्न के लिए रखे गए एक वर्ग सेंटीमीटर के हनुमान चालीसा में 45 पन्ने हैं, जिसमें हनुमान जी की तस्वीरें भी है। इस हनुमान चालीसा को गोरखपुर जिले के बसंतपुर गांव के निवासी राजकुमार वर्मा ने तैयार किया है।
वर्मा ने आईएएनएस को बताया कि उन्होंने सात महीने में इस चालीसा को तैयार किया। चालीसा का मूल्य 1,00000 लाख रुपये तय करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसे तैयार करने में उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी है।
वर्मा के मुताबिक चालीसा में मौजूद हनुमान जी की 22 तस्वीरों को भी उन्होंने ही तैयार किया। वैसे वर्मा को अभी तक हनुमान चालीसा का कोई खरीदार नहीं मिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications