पूर्व राष्ट्रपतियों में लिंकन सर्वश्रेष्ठ, बुश काफी नीचे
वाशिंटन, 17 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के आदर्श अब्राहम लिंकन को सभी 43 पूर्व राष्ट्रपतियों में पहला स्थान हासिल हुआ है। राष्ट्रपतियों के बारे में हुए एक सर्वेक्षण में व्हाइट हाउस से विदा हुए जार्ज बुश को 36 वां स्थान मिला है।
सी-स्पैन द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में 1850 के दशक में गृहयुद्ध के मूक दर्शक बने रहने वाले राष्ट्रपति जेम्स बुखनन को सबसे अंतिम स्थान मिला है।
सर्वेक्षण में बुश को अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में 41 वां और आर्थिक प्रबंधन में 40 वां स्थान मिला है। इन मामलों में वे केवल हावर्ट हूबर से ऊपर हैं।
केबल टेलीविजन नेटवर्क के लिए 65 इतिहासकारों के सर्वेक्षण में सहायता देने वाले रीस विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डगलस ब्रिंकले ने कहा कि जहां तक संभव है सर्वेक्षण को स्वतंत्र, न्यायपूर्ण और निष्पक्ष बनाने का प्रयास किया गया।
लिकंन को वर्ष 2000 में हुए पिछले सर्वेक्षण में भी पहला स्थान मिला था। प्रत्येक राष्ट्रपति की नेतृत्व क्षमता के लिए हर प्रतिभागी से 10 गुणों के बारे में पूछा गया था, इनमें सार्वजनिक धारणा, आर्थिक प्रबंधन, अंतर्राष्ट्रीय संबंधों और नैतिक बल शामिल थे।
नए सव्रेक्षण में अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन को दूसरा स्थान मिला। इसके बाद क्रमश: फ्रैंकलिन डी.रूजवेल्ट, थियोडोर रूजवेल्ट और हैरी ट्रमैन को स्थान मिला।
बिल क्लिंटन ने सर्वेक्षण में अपना स्थान काफी सुधारा और वे 21वें से 15वें स्थान पर पहुंच गए। रोनाल्ड रीगन 11वें से 10वें स्थान पर और जार्ज एच.डब्ल्यू बुश 20 वें से 18 वें स्थान पर पहुंच गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications