चालू वित्त वर्ष में 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी संभव : राजा
यहां एक ई-प्रशासन परियोजना को लांच करने के मौके पर पत्रकारों से बातचीत में राजा ने कहा, "चालू वित्त वर्ष के खत्म होने से पहले पूरी नीलामी प्रक्रिया को पूरा कर लिए जाने की संभावना अब भी बची हुई है।" उन्होंने आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही अधिकार प्राप्त मंत्रिमंडीय समूह की घोषणा की जाएगाी।
रक्षा स्पेक्ट्रम के खाली होने के बारे में राजा ने कहा, "हम रक्षा मंत्रालय के साथ एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे। समझौते के दिन रक्षा विभाग 10 से 15 मेगाहट्र्ज के स्पेक्ट्रम को जारी करेगा।"
मंत्री से जब यह पूछा गया कि अंतरिम बजट में स्पेक्ट्रम नीलामी से केवल 20 हजार करोड़ रुपये हासिल होने का अनुमान लगाया गया है जबकि संचार मंत्रालय ने 30 से 40 हजार करोड़ रुपये प्राप्त होने का अनुमान लगाया था।
इस पर राजा ने कहा, "कई ऐसी चीजें हैं जिससे आधार कीमत कम हुई है। स्पेक्ट्रम नीलामी में कितने स्लॉट दिए जाएंगे अभी तक इस बारे में कोई फैसला नहीं हुआ है।"
उन्होंने यह भी कहा कि दूरसंचार आयोग द्वारा तय आधार कीमत, जिसे बाद में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समूह ने मंजूरी दी थी, के बारे में अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications