झारखंड में बच्ची की शादी कुत्ते से!

जमशेदपुर की उलीदिह कॉलोनी में रविवार को आदिवासी समुदाय की बालिका के अतिरिक्त दांत उग आने की वजह से उसकी कुत्ते से शादी करा दी गई।
आदिवासी समुदाय के एक पुजारी नरेश मांकी ने बताया, "आदिवासी समाज में यदि किसी बालिका के अतिरिक्त दांत उग आते हैं तो इसे बुरा लक्षण माना जाता है। ऐसी स्थिति में बालिका और उसके परिवार को बुरी आत्माओं से बचाने के लिए बालिका की शादी कुत्ते के साथ कराई जाती है।"
नरेश ने कहा कि विवाह समारोह में हिस्सा लेने वालों के लिए भोज की भी व्यवस्था की जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications