सवालों के जबाव जल्द दे भारत: कुरैशी

कुरैशी ने कहा कि भारत मुम्बई मामलों पर बार-बार अपने बयान बदल रहा है जिससे जांच में बाधा आ रही है। उन्होंने अमेरिका द्वारा कबायली इलाकों पर हमलों की भर्त्सना करते हुए कहा कि अमेरिकी ड्रोन विमानों ने पाकिस्तानी हवाई ठिकानों का इस्तेमाल नहीं किया है।
कुरैशी ने कहा कि सरकार संयुक्त राष्ट्र के अगवा किए गए अधिकारी जॉन सोलेकी को तलाशने के लिए गंभीर कदम उठा रही है।


Click it and Unblock the Notifications