इंटरनेट पर बना दोस्त धोखेबाज़ निकला

सुरक्षा अधिकारियों ने महिला को उस व्यक्ति के घर से छुड़ाते हुए कहा कि ऐसी मित्रता खतरनाक हो सकती है। न्यूजीलैंड के डुनेडिन आई जर्मन महिला को डुनेडिन हवाई अड्डे पर उस व्यक्ति से मिलते ही अंदाजा लग गया कि यह वो व्यक्ति नहीं है जो होने का वह दिखावा कर रहा है।
इसके बाद उस महिला ने डुनेडिन में यात्रा के दौरान बने अपने कुछ और मित्रों का फोन किया। गुरुवार को जब वह उन लोगों से मिलने में असफल रही तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने शनिवार को उपनगरीय इलाके में स्थित एक घर पर छापा मारकर उस महिला को मुक्त कराया। महिला ने पुलिस का आभार जताते हुए लोगों को चेतावनी दी कि वे इंटरनेट पर बने मित्रों से मिलने के पहले पर्याप्त सावधानी बरतें।


Click it and Unblock the Notifications