आस्ट्रेलियाः अग्निशमन कर्मी ने लगाई थी आग

मेलबर्न से उत्तर में स्थित इस स्थान पर आगजनी में कई लोग मारे गए और 36,600 हैक्टेयर से अधिक जंगल राख हो गया।
अदालत ने पूर्व स्वयंसेवी अग्निशमनकर्मी को आगजनी करने और उसकी वजह से हुई मौतों के आरोप में हिरासत में भेज दिया है। सोकालुक को आगजनी के आरोप में 40 साल की जेल की सजा हो सकती है।
उसे मेलबर्न के मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश नहीं किया गया। बचाव पक्ष की वकील हेलेन स्पोवार्ट ने न्यायालय से अपने मुवक्किल का नाम नहीं उजागर करने को कहा।
उन्होंने कहा कि यह असाधारण मामला है। आरोपी के प्रति समुदाय में गुस्सा और घृणा अभूतपूर्व है।


Click it and Unblock the Notifications