उड़ीसा रेल दुर्घटना की जांच शुरू

पूर्व तटीय रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी जे.पी.मिश्रा ने बताया, "रेलवे सुरक्षा आयुक्त बलबीर सिंह यहां पहुंच चुके हैं। उन्होंने शनिवार को दुर्घटनास्थल का दौरा कर रेलवे अधिकारियों से मुलाकात की थी और पटरियों का भी निरीक्षण किया था।"
मिश्रा ने कहा, "सिंह एक या दो दिन में प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करेंगे।" उल्लेखनीय है कि जाजपुर-क्योंझर रोड रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार रात हावड़ा-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications