प्रधानमंत्री ने अंतरिम बजट को दी मंज़ूरी

प्रधानमंत्री ने अंतरिम बजट को दी मंज़ूरी

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को अंतरिम बजट को मंज़ूरी दे दी. प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति में सोमवार को प्रणब मुखर्जी लोक सभा में बजट पेश करेंगे.

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अंतरिम बजट के कागज़ात पर औपचारिक रूप से दस्तख़त कर दिए.

इसके बाद परंपरानुसार बजट को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पास भेज दिया गया. प्रधानमंत्री कार्यालय का कहना है कि प्रधानमंत्री ने बजट भाषण को भी अपनी अनुमति प्रदान कर दी है.

इस समय देश में कोई वित्त मंत्री न होने के कारण प्रणब मुखर्जी वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाले हुए हैं और वो ही सदन में ये भाषण पढ़ेंगे. प्रणब मुखर्जी ने रविवार को प्रधानमंत्री से मुलाक़ात कर बजट संबंधी मुद्दों पर चर्चा भी की थी.

बजट की तैयारी

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास ही इन दिनों वित्त विभाग भी है लेकिन हाल में उनके हृदय की बाइपास सर्जरी हुई थी जिसके बाद वो घर पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं. डॉक्टरों के अनुसार प्रधानमंत्री को अपना पूरा कामकाज संभालने में अभी वक्त लग सकता है.

ग़ौरतलब है कि वैश्विक मंदी से निपटने और अगले आम चुनावों की तैयारी में लगी केंद्र सरकार सोमवार को अंतरिम बजट पेश करेगी.

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार अर्थव्यवस्था में तेज़ी लाने के लिए दिसंबर से दो प्रोत्साहन पैकेजों की घोषणा कर चुकी है.

लेकिन उद्योग जगत का मानना है कि संकट से निपटने के लिए अभी और बहुत किया जाना बाकी है जबकि मौजूदा सरकार के पास कुछ करने का ये अंतिम अवसर होगा. माना जा रहा है कि अंतरिम बजट में सरकार ग्रामीण विकास और आवास जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+