छत्तीसगढ़: बच्चे को गर्म छड़ से दागा

राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जशपुर जिले के सुरजुला गांव में शनिवार को 16 माह के बच्चे को उसके माता-पिता की अनुमति से गर्म छड़ से लगभग 100 बार दागा गया।
बच्चे को जशपुर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जशपुर के चिकित्सा अधिकारी पीके सिंह ने कहा कि बच्चे के शरीर पर लोहे की छड़ के करीब 100 दाग हैं।
घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक अकबर राम कोरम ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर बच्चे के माता-पिता समेत अन्य लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications