'मीडिया आयोग' बनाने की तैयारी

मीडिया के लिए अलग से आयोग के गठन के लिए केंद्र सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। आयोग के गठन पर तेजी से मंथन चल रहा है। हाल ही में सूचना व प्रसारण राज्यमंत्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में परामर्श समिति की एक बैठक भी बुलाई गई, जिसमें व्यापक आचार संहिता बनाने का आह्वान किया गया।
बैठक में राय बनी कि केवल टीवी मीडिया के लिए निर्देश बनाने से बात नहीं बनेगी, क्योंकि तब वेब आधारित व अन्य माध्यम छूट जाएंगे।
गौरतलब है कि मुंबई हमले के दौरान हुए टेलीविजन कवरेज में कई चैनलों के के कवरेज को केंद्र सरकार ने गैर जिम्मेदाराना करार दिया था। उसी के बाद से नई गाइडलाइंस तैयार करने का निर्णय केंद्र ने लिया था।


Click it and Unblock the Notifications