भारत ने रक्षा बजट में भारी वृद्धि की

भारत ने रक्षा बजट में भारी वृद्धि की

पिछले बजट में सेना के लिए एक लाख पाँच हज़ार 600 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया था. इस बार रक्षा बजट में 34 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की गई है.

सोमवार को बजट पेश करते हुए प्रणब मुखर्जी ने कहा कि पिछले वर्ष मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों ने देश को एक सबक दी है और रक्षा के मसले पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है.

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार की ओर से इस बजट को पेश करते हुए प्रणब मुखर्जी ने कहा कि सरकार सेना की जरुरतें पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध है.

ग़ौरतलब है कि पहली बार भारत के रक्षा बजट का आँकड़ा वर्ष 2008-09 में एक लाख करोड़ के पार पहुँचा था.

तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने वर्ष 2008-09 के लिए रक्षा बजट में दस फ़ीसदी की बढ़ोतरी की थी.

अगले वित्त वर्ष का बजट नौ लाख 53 हज़ार करोड़ रूपए रखा गया है. इस हिसाब से सैन्य बजट कुल बजट का लगभग 15 फ़ीसदी हो गया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+