शेयर बाजारों में आई गिरावट

खुलने के तत्काल बाद शेयर बाजारों में गिरावट आई और सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स 43.99 अंक गिरकर 9,590.75 पर और निफ्टी 26.40 अंक गिरकर 2,921.95 पर कारोबार कर रहे थे।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को पिछले बंद के मुकाबले 2.34 अंक ऊपर 9637.04 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी ने शुक्रवार के मुकाबले 0.10 अंक नीचे 2,948.25 पर कारोबार की शुरुआत की।
बीएसई में शुरुआती कारोबार का रुख सकारात्मक रहा। पहले 10 मिनट के कारोबार में यहां 532 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई, जबकि 302 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।


Click it and Unblock the Notifications