रक्षा बजट बढ़कर 141,703 करोड़ हुआ

indian army
नई दिल्ली, 16 फरवरीः वित्त वर्ष 2009-10 के लिए प्रस्तुत अंतरिम बजट में सरकार ने रक्षा खर्च बढ़ाकर 141,703 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

रक्षा बजट में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी करते हुए सरकार ने सैन्य बलों के लिए एक लाख 41 हजार 703 करोड़ रूपए का प्रावधान करने की आज घोषणा की।

वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को लोकसभा में आगामी वित्त वर्ष के लिए अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि मुम्बई आतंकवादी हमलों ने सीमा पार आतंकवाद को पूरी तरह से नया रूप दे दिया है और इस स्थिति में “मैं रक्षा के लिए आवंटन बढ़ाने का प्रस्ताव कर रहा हूं"।

उन्होंने कहा कि रक्षा बजट में से 54, 824 करोड़ रूपए की राशि पूंजीगत खर्च के लिए रखी जा रही है जिससे सैन्य बलों के लिए नए साजो-सामान की खरीदारी की जाएगी। बाकी राशि राजस्व खर्चों के लिए है।

करीब 14 लाख की फौज के लिए इस बार छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू होने के बाद राजस्व खर्च में भी काफी वृद्धि हो चुकी है और 88 हजार करोड़ रूपए वेतन और रखरखाव के मद में खर्च होंगे।

वित्त वर्ष 2008-09 के बजट में रक्षा खर्च 10.05 खरब रुपये था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+