बजटः महंगाई को लेकर आम आदमी आशंकित

inflation
भोपाल, 16 फरवरी: संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार द्वारा सोमवार को पेश अंतरिम बजट में न तो किसी तरह की रियायत दी गई है और न ही कर में वृद्धि की गई। इस स्थिति ने आम आदमी के मन में महंगाई को लेकर असमंजस बढ़ा दिया।

सरकार ने आम आदमी के हित की बात कही जरूर है मगर लोग अंतरिम बजट में हित नहीं देख पा रहे हैं। महंगाई के दौर में सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में कमी करके राहत देने की कोशिश की थी। इसी के चलते आम आदमी को बजट से भी कुछ उम्मीदें थीं। ऐसा इसलिए भी था क्योंकि रेल बजट जनता की भावनाओं के अनुरूप था।

अंतरिम बजट पर तात्या टोपे नगर में रहने वाले सुरेन्द्र कुमार का कहना है कि आने वाले समय में महंगाई कहां पहुंचेगी इसका खुलासा नहीं हुआ है। सरकार ने कई योजनाओं के लिए राशि मंजूर की है मगर किसी नई योजना का ऐलान नहीं किया है।

अरेरा कॉलोनी में रहने वाले कम्यूटर व्यवसाई आशीष शर्मा को अंतरिम बजट चुनावी बजट लगता है। वे कहते हैं कि सरकार ने जहां नए कर नहीं लगाए हैं वहीं जनता को रियायत भी नहीं दी है। उन्होंने कहा कि अंतरिम बजट में विकास दर आदि की तो बात की गई है मगर महंगाई का ज्यादा जिक्र नहीं किया गया है।

साकेत नगर की गृहणी किरण देवी बजट के गणित को ही नहीं समझ पाईं। वह कहती हैं कि उन्हें उम्मीद थी कि बजट में सरकार कुछ ऐसी घोषणाएं करेगी जिनका सीधा असर महंगाई को नियंत्रित करने पर दिखेगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+